Bookmark and Share

troll-kejri

फिल्मी गानों की पैरोडी के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। बचपन में लगभग सभी बच्चे गानों की पैरोडियां बनाया करते हैं। गानों की तर्ज पर ही ट्विटर अकाउंट की पैरोडी बनाने की रिवाज चल पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, लगभग सभी प्रमुख फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स के पैरोडी अकाउंट लोगों ने बना रखे हैं। अनेक पत्रकारों के भी पैरोडी अकाउंट है। मजेदार बात यह है कि कई लोग तो अपने पैरोडी अकाउंट खुद ही हैंडल करते हैं और उसमें वे बातें शेयर किया करते हैं, जो आमतौर पर वे अपने मूल ट्विटर अकाउंट पर नहीं करना चाहते। 

इन पैरोडी अकाउंट में सबसे ज्यादा चर्चा में है, अरविन्द केजरीवाल का पैरोडी अकाउंट। इस अकाउंट के ट्विटर पर 22500 से ज्यादा फॉलोअर हैं और यह अकाउंट किसी को भी फॉलो नहीं करता। ट्रॉल केजरी के नाम से संचालित इस ट्विटर अकाउंट पर आने वाले संदेशों के आधार पर नई-नई ट्रेडिंग शुरू हो जाती हैं और राष्ट्रीय अखबारों में इस आधार पर सम्पादकीय टिप्पणियां तक प्रकाशित की जाती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस अकाउंट को संचालित करने वाले शख्स ने अरविन्द केजरीवाल को ट्रॉल किंग माना हैं। उसने अरविन्द केजरीवाल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है और साफ-साफ लिखा है कि यह एक पैरोडी का पैरोडी अकाउंट है। इसमें मुद्दा उठाया गया है कि अगर प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाया जा सकता है, तो राष्ट्रपति की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल उठाना चाहिए। 

यह ट्विटर अकाउंट केवल मजे लेने के लिए संचालित किया जा रहा है। जैसे इसमें लिखा गया है कि दिल्ली पुलिस भले ही दिल्ली सरकार के अधीन न हो, लेकिन तरह-तरह की पुलिस दिल्ली सरकार के अंतर्गत कार्य कर रही है। इनमें से एक ऐसी पुलिस है, जिसका काम है दिल्ली वालों के लिए नागिन डांस का आयोजन कराना। ऑड-इवेन के बाद कारें जिस तरह नागिन डांस करती हुई चलती है, उसकी निगरानी यहीं पुलिस करती है।  

हाल ही में इस अकाउंट पर जो ट्वीट किए गए हैं, उनमें बताया गया है कि अक्षय कुमार ने अपनी डिग्री अरविन्द केजरीवाल को भेज दी, जिस पर अरविन्द केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि मुझे आपकी डिग्रीयों पर फख है। मोदी और ओबामा की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया गया है कि इन दोनों के बीच केजरीवाल के ट्वीट की चर्चा हो रही है। रविश कुमार को इस ट्विटर अकाउंट पर केजरीवाल का प्रतिनिधि बताते हुए लिखा है कि मेरी स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम की यह तस्वीर नरेन्द्र मोदी की डिग्री की जांच के लिए हैं। इसके अलावा 1919 के चुनाव का एजेंडा भी इस अकाउंट पर चर्चा में रहता है। 

इसमें अरविन्द केजरीवाल की एक तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें वे दोनों हाथों से सेल्यूट कर रहे हैं और लिखा है कि डिग्री अभियान में मैं अपने आप को सेल्यूट ठोंकता हूं। फोटो शॉप किए हुए एक तस्वीर में तो अरविन्द केजरीवाल वैज्ञानिक आइंस्टीन और महात्मा गांधी को डिग्री देते हुए दिखाए गए हैं और कहा गया है कि ये मेरे बड़े भारी भक्त है। ऐसे ही फोटो शॉप की हुई तस्वीर ओबामा की भी लगाई गई है। 

ऐसा नहीं है कि इस अकाउंट में केवल केजरीवाल ही मजाक उड़ाते दिखते हैं। ऐसे ट्वीट भी यहां शेयर किए गए है, जिसमें केजरीवाल का मजाक उड़ाया गया है। अनेक लोगों ने इस अकाउंट पर जाकर केजरीवाल से काम मांगा है। यह भी पूछ लिया है कि काम कब से शुरू करें और तनख्वाह विधायक के बराबर दोगे या नहीं? इस तरह के ट्वीट भी है कि केजरीवाल ने मोदी की डिग्री के मामले में आशुतोष को आर्डर दिए है कि वे सड़क पर ही बने रहे, क्योंकि हमारी सरकार का नारा है- डिग्री फस्र्ट, गवर्नेंस लेटर। इस तरह के ट्विटर अकाउंट लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बन चुके हैं। पार्टियों और गोष्ठियों में तो इस पर चर्चा होती ही है, एफएम रेडियो वाले भी इनका उपयोग खुलकर करते हैं। 

14 May 1916

subah14May16

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com