Bookmark and Share

subah15oct16

सोशल मीडिया को मैनेज करने वाला विश्व का सबसे बड़ा प्लेटफार्म हूट-सूट और लिंक्ड-इन मिलकर वित्तीय सेवा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। लिंक्ड-इन प्रोफेशनल नेटवर्क के क्षेत्र में सबसे बड़ा संगठन माना जाता है। अब इनकी पहल ऑस्ट्रेलिया के वित्तीय सेवा क्षेत्र में प्रवेश करने की है। ये दोनों मिलकर वहां सोशल सेलिंग इंडेक्स (एसएसआई) पर शोध करेंगे और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सोशल मीडिया के उपयोग की अवधारणा को जमीन पर उतारेंगे।

सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोग अपने प्रोफाइल में अक्सर अपनी कंपनी का जिक्र करते है। यह कंपनी वित्तीय सेवा क्षेत्र की भी हो सकती है और उत्पादक क्षेत्र की भी। ये लोग सोशल मीडिया पर जो गतिविधि करते है, इससे उनकी कंपनी की प्रतिष्ठा भी बनती-बिगड़ती है। आजकल ग्राहकों की लगभग सभी प्रमुख गतिविधियां डिजिटल पैमाने पर नापी जा सकती है। इन गतिविधियों से बाजार के उतार-चढ़ाव का भी पता लगाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में हुए सर्वे में पता चला कि 42 प्रतिशत सोशल मीडिया की पोस्ट पर उनकी कंपनियों की गतिविधियों को देखा-परखा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की बैंकें और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का बोलबाला है। सोशल मीडिया पर इन सेवाओं की गतिविधियों को देखा-परखा और मापा जा सकता है। बीते मई से सितंबर तक के पांच महीनों में 3 लाख 40 हजार पोस्ट का विश्लेषण किया गया, तो पता चला कि अभी भी निवेश और वेल्थ मैनेजमेंट संस्थाओं के बारे में लोगों के मन में नकारात्मक छवि है। इस नकारात्मक छवि को समाप्त करने के लिए सोशल मीडिया की सेवाएं ली जाना जरूरी है। एक अनुमान है कि सन 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के सभी लोग सोशल मीडिया पर जुड़े होंगे। इन 10 सालों में सोशल मीडिया का सर्वाधिक उपयोग वित्तीय सेवा क्षेत्र में किया जा सकेगा।

deepa-bMW

एक मोटे अनुमान के अनुसार वर्तमान में 3 अरब लोग इंटरनेट से जुड़े है, जिसमें से तो तिहाई से ज्यादा सोशल मीडिया पर सक्रिय है। सोशल मीडिया पर सक्रिय इन लोगों की जरूरतों का ख्याल रखने के लिए उन्हें आवश्यक सेवा और वस्तु उपलब्ध कराने का काम भी जोर-शोर से किया जा रहा है। इस बात की महत्ता को समझा जा रहा है कि सोशल मीडिया किस तरह कंपनियों को नए-नए ग्राहक उपलब्ध करा सकता है। अब सारा संघर्ष इस बात को लेकर है कि किस तरह रोजाना होने वाले 50 करोड़ ट्वीट, फेसबुक पर 4.5 अरब लाइक्स और इंस्टाग्राम पर 9.5 करोड़ फोटो और वीडियो का उपयोग कारोबार को बढ़ाने के लिए कैसे किया जाए।

विश्व की बड़ी कंपनियों के सामने अपना माल बेचने के अलावा अपने ब्रांड के प्रति अवेयरनेस और लॉयल्टी को बढ़ाने की कोशिशें भी सोशल मीडिया पर हो रही हैं। बड़ी कंपनियां इस बात की कोशिश कर रही है कि वे किस तरह अपनी बिक्री के लक्ष्य को पाने के लिए रियल टाइम विज्ञापन को बढ़ावा दें। विज्ञापन के अन्य साधनों की तुलना में सोशल मीडिया पर दिए गए विज्ञापन ज्यादा प्रभावशाली और सौदे के विज्ञापन लगते हैं। सोशल मीडिया पर ग्राहक अपने अनुभव तत्काल शेयर कर सकते हैं। जैसे भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को जब ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए तीस लाख से भी महंगी बीएमडब्ल्यू कार मिली और उन्होंने सोशल मीडिया पर उस कार को लौटाने की पहल की, क्योंकि अगरतला में जहां वे रहती हैं, न तो अच्छी सड़कें हैं और न ही बीएमडब्ल्यू का कोई सर्विस सेंटर। सड़कें बनाना तो खैर स्थानीय शासन की जिम्मेदारी है, लेकिन सर्विस सेंटर का न होना उत्तरपूर्व के बीएमडब्ल्यू ग्राहकों के लिए एक समस्या है। सोशल मीडिया के जरिये कंपनियों को इस तरह की सूचनाएं तत्काल मिलती रहती है। सोशल मीडिया का एक और प्रमुख उपयोग कारोबार के लिए इस तरह हो रहा है कि कंपनियां अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बारे में जानती रहती है कि वे क्या कर रही हैं। अपने ग्राहकों से बेहतर रिश्ते बनाना हर कंपनी की अनिवार्यता है और सोशल मीडिया इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com