Bookmark and Share

PHOTOSHP

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लोग तरह-तरह के फोटो, अपने छोटे-छोटे से वीडियो और जिफ फाइल शेयर करते हैं। इनमें फिल्म कलाकार से लेकर योग शिक्षक और मॉडल तक शामिल है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या को लोग प्रतिष्ठा की बात मानते है, जिसके जितने ज्यादा फॉलोअर, वह उतना बड़ा सेलिब्रिटी। सेलेना गोमेज के 11 करोड़ फॉलोअर्स हैं, तो दीपिका पादुकोण के करीब एक करोड़। सेलेना गोमेज और दीपिका के फॉलोअर्स तो समझ में आते हैं, क्योंकि लोग इनकी फोटो देखना पसंद करते है, लेकिन कई लोग अपने फोटोशॉप किए हुए फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर देते है और दावा करते है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।

हाल ही में एक ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम की असलियत बताने का दावा किया है। ब्लॉगर का कहना है कि इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अधिकांश फोटो फर्जी हैं। खूबसूूरत चेहरे वाले फोटो पर भी उसने लिखा है कि ये फोटो असली फोटो से छेड़छाड़ करके तैयार किए जाते हैं और वास्तव में कोई शख्स वैसा नहीं होता, जैसा कि इंस्टाग्राम पर नजर आता है। इंस्टाग्राम खुद ही अपने यूजर्स को प्रेरित करता है कि वो फोटो को अच्छा बनाने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ करें और लोग इंस्टाग्राम की यह सेवा खुशी-खुशी ले लेते हैं। ब्लॉगर मेडालिन जियोरगेटा खुद एक फिटनेस की शौकीन युवा है और उन्होंने जब अपना फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, तब उसे ‘सुधार’ के बाद जिस तरह पेश किया गया, उससे उन्हें खुद लगा कि यह तो उनकी असली फोटो नहीं है। उन्होंने यह भी महसूस किया कि यह फोटो वास्तव में उन्हें नहीं दर्शाती। इंस्टाग्राम ने उन्हें छरहरे बदन का पिचके पेट वाला और आकर्षक बना दिया। उस फोटो को देखकर कोई भी उनके बारे में यह राय बना सकता है कि वे जितनी सुंदर है, उससे कहीं ज्यादा सुंदर इंस्टाग्राम पर नजर आती है। उन्होंने अपने फोटो के साथ संदेश लिखा कि वास्तविक जिंदगी में वे वैसी नहीं है, जैसी इंस्टाग्राम पर नजर आती हैं। उन्होंने अपना 30 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया।

इस युवा ब्लॉगर से मिलने वाला कोई भी व्यक्ति यह बात तो स्वीकार करेगा कि वह सुंदर और आकर्षक हैं, लेकिन उतनी सुंदर भी नहीं, जितनी इंस्टाग्राम पर नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर आए हुए फोटो में लोग अलग-अलग कोनों से अपनी फोटो शेयर करना पसंद करते है, ऐसे फोटो जिनमें वे किसी खास कोण से सुंदर लगते हो। आपको याद होगा कि अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा जैसे फिल्मी कलाकार भी किसी खास कोण से ही फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। उस एंगल से फोटो खिंचवाने में यह कलाकार ज्यादा आकर्षक नजर आते है। सोनाक्षी सिन्हा इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते वक्त उनका एंगल ऐसा हो कि वे आकर्षक नजर आएं और कम वजन की लगे।

subah25feb2017

अपने 30 सेकंड के वीडियो में उस ब्लॉगर ने लिखा है कि अगर आप वास्तव में मुझे देखना चाहते है तो इंस्टाग्राम पर नहीं, वास्तविक जिंदगी में ही मुझे देख सकते है कि मैं कैसी लगती हूं? ब्लॉगर का यह भी कहना है कि हर व्यक्ति की पसंद अलग-अलग होती है। किसी व्यक्ति को कोई एक व्यक्ति बहुत अच्छा लग सकता है, तो दूसरे को शायद वह उतना अच्छा न लगे। व्यक्तिगत जिंदगी में आप किसी को डिलीट नहीं कर सकते, लेकिन सैकड़ों फोटो में से आप कुछ अच्छे फोटो रखकर आप सारे फोटो डिलिट कर देते है। जाहिर है सोशल मीडिया पर आपका सर्वश्रेष्ठ ही नजर आता है। यह सर्वश्रेष्ठ कुछ ही सेकंड्स का होता है। जबकि असली जिंदगी में आप 24 घंटे कुछ और होते है।

सोशल मीडिया पर अपने पूरे फोटो शेयर करते हुए अधिकांश लोग अपना पेट दबा लेते है। खासकर पुरूष। जब वे पेट दबाते है, तब उनका सीना चौड़ा नजर आता है और उनका थुलथुलापन छुप जाता है। जैसे ही वे सांस लेते है, उनकी असलियत सामने आ जाती है। महिलाएं भी इसी तरह के तरीके से फोटो खिंचवाना पसंद करती है। कैमरे को सामने देखते ही लोग एकदम चौकन्ने हो जाते हैं और अपने आप को कैमरे की निगाह में बेहतर बनाने में जुट जाते हैं। इंस्टाग्राम पर एक युवती ने एक ही समय के अलग-अलग एंगल के फोटो शेयर किए हैं और उसके नीचे लिखा है सेम गर्ल, डिफरेंट एंगल। उसने लिखा है कि जब आप आराम की मुद्रा में होते है, तब कैसे बेढप से नजर आते हैं, लेकिन पोज देते वक्त आप तनकर खड़े हो जाते है और अपने आप को ज्यादा प्रोफेशनल तरीके से पेश करते है।

25 feb 2017

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com