Bookmark and Share

kingfishershree

विजय माल्या के अरबों रुपए कर्ज लेकर देश छोड़ देने के मामले में सोशल मीडिया सबसे ज्यादा वाइब्रेंट नजर आया। विजय माल्या के फोटो, कार्टून, ट्वीट और ब्लॉग पोस्ट को लोगों ने निशाना बनाया। लिखा गया कि कर्ज लेकर अमीर आदमी देश छोड़ देता हैं और गरीब आदमी दुनिया। एक ही देश में कर वसूली के लिए दो अलग-अलग कानून हैं। माल्या जैसों के लिए अलग कानून हैं और किसानों के लिए अलग। आमतौर पर शराब पीने वालोें की बर्बादी के किस्से सुनाए जाते हैं, पहली बार शराब बनाने वाला दीवालिया हुआ।

विजय माल्या का जिगरा हैं कि देश छोड़कर भाग जाने के बाद भी वे अपने आपको इंटरनेशनल बिजनेसमैन होने के दावे ट्विटर पर लिख रहे हैं। यह भी लिख रहे हैं कि मैं देश छोड़कर भागा नहीं हूं। मैं अपनी बात कानूनी रूप से सबके सामने रखूंगा। विजय माल्या के ट्वीट को लोगों ने चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण माना।

अब विजय माल्या के बारे में एक-एक बात सामने आ रही हैं। इसी बीच ईडी ने उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दाखिल किया है। लोग विजय माल्या की एयरलाइंस और मुंबई एंडियंस की बैटिंग लाइन की तुलना कर रहे हैं कि दोनों कैसे एक साथ जमीन पर उतरे। लोगों ने इस पर भी लिखा कि कैसे अपने राज्यसभा सांसद होने का हवाला देकर हवाई अड्डे पर गर्लफ्रेंड के साथ विजय माल्या फुर्र हो गए।

mallya-twitter

विजय माल्या ने राज्यसभा का नामांकन भरते वक्त अपनी संपत्ति के ब्यौरे में लिखा था कि उन पर कोई कर्ज नहीं है। वित्तमंत्री द्वारा प्रस्तुत आम बजट के दौरान सरकारी बैंकों को राहत देने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी। इसी के बाद विजय माल्या का नौ हजार करोड़ के कर्ज के बाद विदेश भाग जाना लोगों को अखर गया। लोग मानते हैं कि बैंकों को संकट से उबारने के लिए जनता के टैक्स की जो राशि खर्च की जा रही हैं, वह करदाताओं के साथ धोखा हैं। अगर विजय माल्या जैसे लोगों को नहीं रोका गया, तो बैंकों की बर्बादी निश्चित हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा जन-धन योजना के बारे में दिए गए भाषणों का जिक्र करते हुए लोगों ने चुटकियां ली। किसी में लिखा कि सारा जन-धन लेकर विजय माल्या फरार हो गए, अब वे ब्रिटेन में कैलेण्डर छापेंगे, घोड़े दौड़ाएंगे, शराब कंपनियां चलाएंगे। जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से राज्यसभा में जाने वाले विजय माल्या को लेकर इन पार्टियों की खिंचाई भी की गई। सबसे ज्यादा तीखी टिप्पणियां प्रधानमंत्री पर हैं। कहा जा रहा है कि कहा तो वे कालाधन लाने की बात कर रहे थे, यहां तो सफेद धन भी विदेश जाकर काला हो रहा हैं।

सोशल मीडिया पर आम नागरिकों की टिप्पणी से लगता है कि उन्हें कर्ज लेकर घी पीने के मामले में विजय माल्या का रवैया बहुत बुरा लगा। अपनी कंपनियों के नाम मात्र के शेयर होते हुए भी वे दबाव डालकर कंपनियों के चेयरमैन बने रहे, मनमाने फैसले लेते रहे। जो पैसा उन्होंने कंपनियों के शेयर बेचकर पाया था, उन्होंने उसे अपने निजी ऐशो-आराम में उड़ाया। फिल्मी गासिप पत्रिकाओं के पुराने पन्ने भी वापस हवा में उड़ाए गए, जिनमें सूचनाएं थी कि उनके बेटे ने दीपिका पादुकोण से कैसे अफेयर चलाया और कैसे दीपिका के लिए मुंबई में सोलह करोड़ का फ्लैट खरीदकर गिफ्ट किया। बैंगलुरू की एक सामान्य सी दिखने वाली लड़की को बॉलीवुड के सुपरस्टार के साथ लांच कराने में भी विजय माल्या और उनके सहयोगियों का हाथ रहा।

mallya

राज्यसभा का सदस्य बनते ही विजय माल्या ने तमाम संसद सदस्यों को एक गिफ्ट पैक भेजा था, जिसमें कैलेण्डर और डायरी के अलावा महंगी शराब की दो बोतलें भी थी। अधिकांश सांसदों ने या उनके स्टॉफ ने वह गिफ्ट ले लिया था। उस गिफ्ट को विनम्रता से अस्वीकार करने वाले एक मात्र सांसद थे मध्यप्रदेश के अनिल माधव दवे। श्री दवे ने वह उपहार लौटाने के साथ ही विजय माल्या को चिट्ठी भी लिखी थी कि वे इस तरह शराबखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका यह कृत्य अशोभनीय हैं।

Web-14-3

विजय माल्या की जीवनशैली को लेकर अधिकांश लोगों को आपत्ति है। उन्होंने अपनी वंâपनियों की भलाई के लिए काम किए हो या ना किए हो, रिचर्ड ब्रॉन्सन की तर्ज पर दिखावेबाजी में उनका खर्च ज्यादा होता रहा। फिर वे नैतिकता से भी दूर भागते रहे। जब उनके पास अपनी शराब कंपनियों के शेयर बेचने के बाद पैसे आए, तब भी उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं दी। जबकि एयरलाइंस के कई कर्मचारी और उनके परिवार भुखमरी की कगार तक पहुंच गए थे। उनमें से कई तो आत्महत्या भी कर चुके हैं। विजय माल्या की रंगरैलियों, पार्टियों, महंगी विलासितापूर्ण नौकाओं, प्राइवेट जेट, आईपीएल, कैलेण्डरबाजी, घुड़सवारी में करोड़ों रुपया पूंâका जाना ऐसी घटनाएं हैं, जो लोगों के मन में उनके प्रति नफरत पैदा कर रही हैं। जो आदमी अपने कर्मचारियों को तनख्वाह तक नहीं देता, लेकिन जन्मदिन की पार्टियों पर करोड़ों रुपए बर्बाद कर देता है, उसके प्रति लोगों के मन में सम्मान होने से रहा।

14 March 2016

08.00 AM

कार्टून सौजन्य मंजुल

.........................................................................................................

वेबदुनिया में सोशल मीडिया पर  प्रकाशित मेरे कॉलम यहाँ पढ़े जा सकते हैं :

http://www.prakashhindustani.com/index.php/my-hashtag

 

सुबह सवेरे में प्रकाशित मेरे कॉलम यहाँ पढ़े जा सकते हैं : 

http://www.prakashhindustani.com/index.php/mera-hashtag

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com