नई दिल्ली। हिन्दी दिवस पर एबीपी न्यूज ने एक खास कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हिन्दी के 10 चुनिंदा ब्लॉग लेखकों को सम्मानित किया गया। हिन्दी के विकास में इन ब्लॉग लेखकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए यह आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रकाश हिन्दुस्तानी के साथ ही 9 अन्य प्रमुख ब्लॉग लेखक सम्मानित किए गए। इस सम्मान के लिए ब्लॉग लेखकों का चयन एबीपी न्यूज की टीम ने किया था।
सम्मान समारोह में खास मेहमान के तौर पर गीतकार प्रसून जोशी, कवि कुमार विश्वास, मीडिया विशेषज्ञ सुधीश पचौरी और रेडियो के प्रस्तुतकर्ता नीलेश मिश्र मौजूद थे। इस अवसर पर हिन्दी जगत के अनेक नामचीन साहित्यकार और पत्रकार भी मौजूद थे। सम्मानित होने वालों में पांच ब्लॉग लेखक दिल्ली के है और १ अनिवासी भारतीय। प्रकाश हिन्दुस्तानी को उनके इसी ब्लॉग के लिए सम्मानित किया गया।
इंदौर के प्रकाश हिन्दुस्तानी को समसामयिकी विषयों पर लेखन के लिए सम्मानित किया गया।
समाचार का वीडियो लिंक :