23-oct-11

रविवासरीय हिन्दुस्तान (23/10/2011) के एडिट पेज पर मेरा कॉलम

विराट कोहली कभी भारतीय क्रिकेट टीम में सचिन और युवराज सिंह की बेहतरीन स्टेपनी हुआ करते थे. जब कभी वरिष्ठ खिलाड़ी अनफिट होते, विराट वहां फिट हो जाते थे. 2010 में उन्होंने अपनी भूमिका निश्चित कर ली थी जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 121 गेंदों पर 118 रनों का पहाड़ खड़ा कर भारत की जीत को पक्का कर लिया था. यह ऐसी जीत थी जिस पर विराट के बगैर चर्चा नहीं हो सकती थी. हाल ही फिरोजशाह कोटला में उन्होंने 98 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 112 रन बनाकर इंग्लैण्ड की टीम को ऐसा हराया कि उसने वन डे नहीं, सीरिज का ही फैसला कर दिया.

Read more...

11-sep-2011

रविवासरीय हिन्दुस्तान के एडिट पेज पर 11 सितम्बर 2011 को प्रकाशित मेरा कॉलम

रूडी (रुडोल्फ विलियम लुइस) गुलियानी ने न्यूयॉर्क के मेयर रहते हुए 11 सितम्बर 2001 के बाद हालात को अच्छी तरह से संभाला, वरना न्यू यॉर्क शहर की मुश्किलें और बढ़ जातीं. उन्होंने आतंकी हमले से सहमे शहर के जख्मों पर मरहम और इरादों को फौलाद की परत दी. उन्होंने मेयर के सीमित अधिकारों और असीमित हौसलों से काम किया. उससे उनका कद बढ़ गया और वे राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे. न्यूयॉर्क पर हमले के पहले अप्रैल 2000 में 55 वर्षीय गुलियानी को पता चला कि उन्हें प्रारंभिक अवस्था का प्रोस्टेट कैंसर है और उन्हें नेओअडजुवेंट लुप्रोनहार्मोनल थैरेपी और फिर एक्सटर्नल बीम रेडियोथैरेपी लेनी होगी.

Read more...

16-oct-11

रविवासरीय हिन्दुस्तान (16 अक्तूबर 2011) के एडिट पेज पर मेरा कॉलम

प्लेब्वॉय की छवि वाले और फार्मूला वन के जानेमाने ड्राइवर मार्क ऐलन वेबर की दिली इच्छा भारत में आकर आस्ट्रेलिया और भारत के बीच क्रिकेट मैच देखने की है, लेकिन भारत के लाखों फार्मूला वन रेस के दीवाने उन्हें फार्मूला वन रेस में उनका वाहन दौड़ते हुए देखना चाहते हैं. अपने खेल के कैरियर की शुरूआत बॉल ब्वाय के रूप में करनेवाले मार्क वेबर की गिनती दुनिया के सबसे अच्छे फार्मूला वन ड्राइवरों में की जाती है.

Read more...

4-September-2011

रविवासरीय हिन्दुस्तान, ४ सितंबर २०११ के एडिट पेज पर मेरा कॉलम

लियोनेल आंद्रेस मेसी अर्जेंटीना फ़ुटबाल टीम के स्टार स्ट्राइकर हैं, जर्सी नबर टेन. उम्र 24 साल, लेकिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ियों में नाम शुमार है. 21 की उम्र में ही वे 'फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ़ ईयर' का ख़िताब पा चुके हैं. डिएगो मेराडोना उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं. फुटबालप्रेमियों का एक बड़ा वर्ग उन्हें पेले से बेहतर खिलाड़ी मानता है.फुटबाल के दीवाने कहते हैं कि मेसी खिलाड़ी नहीं,कलाकार हैं; क्योंकि वे फुटबाल खेलते नहीं, बल्कि मैदान में फ़ुटबाल से कविता लिखते हैं, चित्रकारी करते हैं, या संगीत की तान छेड़ते लगते हैं.

Read more...

9-oct-11

रविवासरीय हिन्दुस्तान(09 अक्तूबर 2011) के एडिट पेज पर मेरा कॉलम

'अफ्रीकी आयरन लेडी' कहलानेवालीं लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जॉन्सन सरलीफ़ और दो अन्य महिलाओं को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. यह लोकतंत्र और शान्ति की स्थापना में उनके प्रयासों का सम्मान है. एलेन जॉन्सन सरलीफ़ लाइबेरिया में लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी गयी पहली महिला राष्ट्रपति हैं.

Read more...

28-august

रविवासरीय हिन्दुस्तान (28 अगस्त 2011) के एडिट पेज पर मेरा कॉलम

रवि शंकर रत्नम अन्ना हजारे के समर्थक और सहयोगी हैं. वे महर्षि महेश योगी के शिष्य थे. उन्होंने २६ साल की उम्र में १९८२ में आर्ट ऑफ़ लिविंग की स्थापना की थी. आज इसकी शाखाएं १५२ देशों में है. २०१० में फ़ोर्ब्स ने उन्हें भारत का पांचवां सबसे प्रभावशाली व्यक्ति लिखा था. उन्होंने दलाईलामा के साथ जेनेवा में भी एक संस्था खोली है जो गरीबों की मदद करती है.

Read more...

2-oct-11

रविवासरीय हिन्दुस्तान के एडिट पेज 2 अक्तूबर 2011 को प्रकाशित मेरा कॉलम

गांधी जी और गांधीवाद कितना महत्वपूर्ण और शाश्वत है, इसका अंदाज़ इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांधीवादी नेल्सन मंडेला आज भी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय सेलेब्रिटी हैं. दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बननेवाले, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नेल्सन मंडेला 93 साल के होने पर भी सार्वजानिक जीवन में सक्रिय हैं.

Read more...

21-august-2011

रविवासरीय हिन्दुस्तान (21 अगस्त 2011) के एडिट पेज पर मेरा कॉलम

सफलता का अर्थ केवल पद, दौलत और शोहरत ही नहीं होता. सफलता का असली अर्थ है आप जो सही समझते हों, उसे हिम्मत के साथ कर रहे हों. कुछ कुछ ऐसा करना जिससे पूरे समाज को लाभ होता हो, इस तरह अन्ना हजारे के आन्दोलन के प्रमुख रणनीतिकार अरविन्द केजरीवाल ने सफलता के मायने ही बदल डाले. हरियाणा के हिसार में 1968 में जन्मे अरविन्द केजरीवाल में आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और कुछ समय जमशेदपुर में टाटा स्टील में काम करने के बाद यूपीएससी के जरिये आईआरएस में चुने गए.

Read more...

25-sep-2011

रविवासरीय हिन्दुस्तान के एडिट पेज 25 सितम्बर 2011 को प्रकाशित मेरा कॉलम

विश्व स्तर किये गए एक सर्वे के अनुसार टेनिस के सुपरस्टार रोजर फेडरर दुनिया के सबसे सम्माननीय खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के बाद दूसरे सबसे सम्माननीय और विश्वसनीय सेलेब्रिटी हैं. इसी सूची में अमेरिकी बेसबाल खिलाड़ी डेरेक जेटर और ब्रिटिश फुटबालर डेविड बेकहम का नाम भी है, लेकिन सोलहवें और चौबीसवें नंबर पर. रतन टाटा भी इस सूची में नौवें नंबर पर हैं.

Read more...

14-July-2011

रविवासरीय हिन्दुस्तान के एडिट पेज पर (14 जुलाई 2011) प्रकाशित मेरा कॉलम

ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग कंपनी एस एंड पी ( स्टैण्डर्ड एंड पुअर) के अध्यक्ष देवेन शर्मा (मूल नाम देवेन्द्र शर्मा ) ने अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग एक पायदान नीचे कर दुनिया भर की अर्थ व्यवस्था में खलबली मचा दी है. लाखों लोग उन्हें नायक बता रहे हैं तो लाखों लोगों का कहना है कि उन्होंने खलनायक जैसा काम किया है. अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग सर्वोच्च 'एएए' से घटाकर 'एए प्लस' किये जाने के बाद उन पर इसकी सूचना लीक करने जैसे आरोप भी लग रहे हैं.

Read more...

18-sep-2011

रविवासरीय हिन्दुस्तान के एडिट पेज पर 18 सितम्बर 2011 को प्रकाशित मेरा कॉलम

दुनिया में केवल तीन तरह की स्त्रियाँ होती हैं : सुन्दर, अति सुन्दर और कोई अद्वितीय सुन्दर. अंगोला की 25 वर्षीया लीला लोपेज़ तीसरी श्रेणी की हैं जो हाल ही 2011 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं. 88 दूसरी सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए आंतरिक सौन्दर्य और बुद्धि के बूते उन्होंने 60 वां मिस यूनिवर्स का ताज अपने माथे पर रखवाया.

Read more...

6-august-2011

रविवासरीय हिन्दुस्तान के एडिट पेज पर मेरा कॉलम (06/08/2011)

एकपात्रीय मंचीय कॉमेडी की दुनिया में भारत का नाम रोशन करनेवाले कॉमेडियन पापा सी जे ने वैश्विक मंच पर कॉमेडी को स्थापित किया है. उनके आठ सौ से ज्यादा मंचीय शो को अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और यूरोप में लाखों लोग देख चुके हैं. बीबीसी, एनबीसी,एम टीवी जैसे चैनलों पर वे अपनी कॉमेडी के शो से लोगों का ध्यान खींच चुके हैं. मुकेश अम्बानी से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक उनके प्रशंसकों में से हैं. वे अपने कॉमेडी के शो नोकिया, ऑडी, ब्रिटिश कौंसिल जैसे संस्थानों में भी देते रहते हैं.

Read more...

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com