Bookmark and Share

trump1

अमेरिका में राष्ट्रपति  चुनाव  है। अभी वहां की दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के अपने उम्मीदवार भी तय नहीं हो पाए है। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के इच्छुक डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में कहा जा रहा है कि वे राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के नहीं, ट्विटर के उम्मीदवार हैं। यह वनलाइनर सोशल मीडिया पर ट्रम्प की सक्रियता को देखकर चल पड़ा है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति पद तक पहुंचने की तैयारी जिस तरह से की जा रही है उसे देखते हुए इस कमेंट का महत्व सोशल मीडिया के लिए बढ़ गया है। जितना नंगापन इस अमेरिकी चुनाव में है, भारत में तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. ट्रंप ने खुद अपने नंगे फोटो ट्विटर पर डाले हैं और विरोधियों ने उनकी पत्नी के.

इस चुनाव में सोशल मीडिया की टिप्पणियों ने विवादों और निष्कृष्ठता के तमाम कीर्तिमान तोड़ दिए। दुनिया के इतने पुराने लोकतंत्र में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए सोशल मीडिया पर ऐसी घटिया भाषा और फूहड़ता से भरे कमेंट किए जा रहे है कि कोई भी शरमा जाए। ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अब तक के सबसे ज्यादा धनी उम्मीदवार हैं। अगर वे राष्ट्रपति पद तक पहुंच गए, तो अमेरिका के अब तक के सबसे धनी राष्ट्रपति होंगे।

trump2

डोनाल्ड ट्रम्प ने अब तक जो बयान दिए हैं वे इतने विवादास्पद है कि पूरी दुनिया में उन पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया ने भी उन विवादित बयानों को हवा दी है। मुस्लिमों के बारे में डोनाल्ड ट्रम्प कई बार उत्तेजक बयान दे चुके हैं। इन बयानों में मुस्लिम पर्यटकों पर निगरानी रखने, मुस्लिम नागरिकों को नियंत्रण में रखने और श्वेत लोगों पर हो रहे तथाकथित अत्याचारों वाले बयान प्रमुख हैं। महात्मा गांधी के नाम से भी वे बयान दे चुके हैं। जो बात महात्मा गांधी ने कही ही नहीं थी, उसे गांधी के नाम पर उद्धरित किया गया। ट्रम्प ने यह भी कहा कि सौ साल भेड़ की तरह जीने से अच्छा है कि एक दिन शेर की तरह जीया जाए।

अमेरिका राष्ट्रपति के चुनाव में ट्विटर पर ‘व्हॉइट जेनोसाइट’ नामक हैशटैग पर भी बहुत विवादित बयानबाजी हुई। सोशल मीडिया पर खबरें प्रकाशित हुई कि 1992 के बाद अब तक दक्षिण अफ्रीका में 85 हजार से भी ज्यादा श्वेत लोगों को अश्वेत लोगों ने निर्ममतापूर्वक मार डाला। जिम्बाव्बे और दक्षिण अफ्रीका में काले लोग चुन-चुन कर गोरों को निशाना बना रहे है और मौत के घाट उतार रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी यह हैशटैग चर्चित है।

trump3

अमेरिका राष्ट्रपति के चुनाव में सोशल मीडिया से जुड़ी सौ से अधिक कंपनियां प्रचार कार्य में जुटी है। ये कंपनियां रोज नए-नए हैशटैग से प्रचार की शुरूआत करती है। ट्रम्प का दावा है कि यह हैशटैग बहुत ही सोच-विचारकर और गहरे रिसर्च के बाद तैयार किए गए है। लक्ष्य यह है कि अमेरिकी समाज से जुड़ी हर बात पर इस चुनाव में चर्चा हो और उनका पक्ष खुलकर सामने रखा जाए। इसका अर्थ यह भी बताना है कि हम प्रचार के स्तर पर बहुत आगे है और हर मतदाता से जुड़े है। सोशल मीडिया पर अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए लिटिल बर्ड नामक एक कंपनी को ठेका दिया गया है, जो इन हैशटैग को प्रचारित करने के लिए नए-नए सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है।

trump4

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी पत्नी, उनके बेटे, उनके चुनाव सलाहकार, उनके वकील और अनेक कई प्रतिनिधि विवादों में आ गए हैं। अनेक पर मुकदमे भी चल रहे है। चुनाव प्रचार के स्तर की हालत इतनी घटिया है कि सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रम्प की मॉडल रह चुकी पत्नी भी निशाने पर हैं, जिन्होंने कभी मॉडलिंग के दौरान न्यूड फोटो शूट करवाए थे। सोशल मीडिया पर विषवमन करते हुए लिखा जा रहा है कि अगर ट्रम्प राष्ट्रपति बन गए, तो व्हॉइट हाउस में रहने वाली फस्र्ट लेडी इतनी जबरदस्त सेक्सी होगी। साथ ही ट्रम्प की पत्नी के पुराने फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले जा रहे है।

चुनाव प्रचार के घटियापन की हद यह है कि उम्मीदवारों के शरीर और डील-डोल तक की चर्चा हो रही है और मजाक उड़ाया जा रहा है। अमेरिका की कार्टून पत्रिकाओं में जो कार्टून छप रहे है, वे शर्मसार करने वाले है। इनमें कुछ कार्टून तो ऐसे है, जो उम्मीदवारों के निजी और गुप्तांगों के आकार-प्रकार तक को लेकर बनाए गए हैं।

जो लोग भारत के चुनाव में प्रचार के स्तर की चर्चा करते हुए उसे घटिया करार देते हैं, वे भी अमेरिकी चुनाव के प्रचार का स्तर देखकर शर्म से सिर झुका लेंगे।

mera2april16

2 April 2016 11.26 am

 

सुबह सवेरे में सोशल मीडिया पर प्रकाशित मेरे अन्य लेख

 अगर कन्हैया भगत सिंह हैं, तो शशि थरूर क्या हैं?

सोशल मीडिया पर नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान

‘आर्ट ऑफ ट्विटिंग’ और श्री श्री रविशंकर

सोशल मीडिया की नई महारथी स्मृति ईरानी

सोशल मीडिया पर रेकार्ड बनाने का मौसम

चिंता डेमोक्रेसी की और कार्टून राष्ट्रपति का

"आतंकवादियों का धर्म भी होता है और यूनिवर्सिटी भी"

नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं शिवराज सिंह को

 

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com