webdunia11dec17

ट्विटर पर शुरू एक हैशटैग #मीटू को टाइम पत्रिका ने पर्सन ऑफ द ईयर 2017 घोषित किया है। टाइम पत्रिका ने इसके लिए ऑनलाइन वोटिंग भी करवाई थी। #मीटू के बाद टाइम पत्रिका ने 2017 के लिए प्रथम उपविजेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को और द्वितीय उपविजेता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को घोषित किया। अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बाद तीसरे नंबर पर कॉलिन कैपरिक और रॉबर्ट मुनर रहे। तो क्या इसका अर्थ यह है कि मीटू हैशटैग अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति से भी ज्यादा पावरफुल है ?

Read more...

webdunia18dec17

वेंचर केपिटल फर्म सोशल केपिटल के सीईओ चैमथ पालीपतिया ने हाल ही में एक सनसनीखेज बयान दिया है। वे फेसबुक के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मानव समाज के ताने-बाने को नष्ट कर रहा है। यह बात कोई और कहता, तो शायद उतनी चिंता नहीं होती, लेकिन यह बात कहने वाले शख्स को सोशल मीडिया उद्योग में कार्य करने का लंबा अनुभव है। अब वे कह रहे हैं कि उन्हें इस बात का 'भयंकर अपराधबोध' है कि उन्होंने फेसबुक कंपनी के विकास में इतना योगदान क्यों दिया? चैमथ पालीपतिया 2007 से ही फेसबुक से जुड़ गए थे और उसके यूजर ग्रोथ डिपार्टमेंट में वाइस प्रेसीडेंट थे। वे खुद स्टैण्डफोर्ड स्कूल ऑफ बिजनेस के ग्रेजुएट हैं।

Read more...

webdunia25dec17

कोर्ट ने 2जी घोटाले के 19 आरोपियों को बरी किया ही था कि सोशल मीडिया पर २जी घोटाले के बारे में एक से बढ़कर एक पोस्ट आने लगी। 7 हजार पृष्ठों के दस्तावेज पेश करने के बाद भी न्यायालय सीबीआई से संतुष्ट नहीं हुआ और कहा कि सीबीआई घोटाले के दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा है। उसने जो दस्तावेज पेश किए है, उससे यह साबित नहीं होता कि पूर्व मंत्री राजा और अन्य 18 लोग 2जी घोटाले में दोषी है। लोगों को आश्चर्य हो रहा है कि यूपीए के जमाने के सारे घोटालेबाज मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते पकड़े गए और नरेन्द्र मोदी और भाजपा की सरकार के समय वे बाइज्जत बरी हो रहे है।

Read more...

TRUMP-TWEET

नववर्ष के प्रारंभ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ट्विटर पर बहुत सक्रिय नजर आए। 24 घंटे में उन्होंने 16 ट्वीट किए। उनके निशाने पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाकिस्तान, फिलिस्तीन और उत्तर कोरिया रहे। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक दिन पहले ही बड़े उत्तेजक ट्वीट किए थे, जिसमें उसने शेखी बघारी थी कि मेरा न्यूक्लीयर बटन तैयार है। इसका मतलब यह हुआ कि किम ने अमेरिकी को धौंस दे दी थी कि परमाणु युद्ध की तैयारी पूरी की जा चुकी है और किम के केवल एक बटन दबाने भर से परमाणु हमला हो सकता है।

Read more...

web-2-1-18

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने कुछ वर्ष पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने व्हाट्सएप्प का जिक्र करते हुए लिखा था कि मैं इस ऐप का आदी हो गया हूं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों का जिक्र भी किया था, जिनसे वे लगातार इस ऐप के माध्यम से जुड़े रहते हैं। अमिताभ बच्चन वैसे तो सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं, लेकिन व्हाट्सएप्प के प्रति उनका यह कमेंट उल्लेखनीय है।

Read more...

webdunia15Jan2018

इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक इलाके से पिछले दो साल में करीब 470 फिलिस्तीनी केवल इस कारण गिरफ्तार किए गए है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इजराइल के विरूद्ध कोई बात लिखी थी। इजराइली पुलिस ने उन लोगों को अलग-अलग मामलों में जेल भेजा है, कहीं किसी को सरकारी क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने के मामलों में, तो कहीं आपत्तिजनक सामग्री अपने कब्जे में रखने के कारण। अधिकांश मामलों में इजराइली सुरक्षा बलों ने गलत धाराएं लगाई है और कानून का दुरूपयोग किया है। यह आरोप है फिलिस्तीनी संगठनों के लिए काम करने वाले सोशल मीडिया ग्रुप के प्रमुख का।

Read more...

Search

मेरा ब्लॉग

blogerright

मेरी किताबें

  Cover

 buy-now-button-2

buy-now-button-1

 

मेरी पुरानी वेबसाईट

मेरा पता

Prakash Hindustani

FH-159, Scheme No. 54

Vijay Nagar, Indore 452 010 (M.P.) India

Mobile : + 91 9893051400

E:mail : prakashhindustani@gmail.com