You are here: #My Hashtag

जो लोग समझते है कि फेसबुक केवल सोशल मीडिया है, वे इसके बिजनेस मॉड्यूल के बारे में नहीं जानते। फेसबुक कारोबारी दुनिया में बहुत बड़ा संस्थान है। पिछले पांच साल से यह फॉच्र्युन 500 की लिस्ट में लगातार आ रहा है और इसमें 23 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। खास बात यह है कि सन 2017 में फेसबुक के शेयर्स के दाम 53.4 प्रतिशत बढ़े और इस साल भी लगभग इसी गति से बढ़ सकते है। नास्डाक में दर्ज इसके शेयर लगातार ऊंचे उठ रहे है और इस कंपनी की कमाई हर साल अपने ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ती रहती है। अमेरिकी शेयर बाजार की विशेषज्ञ फर्म एस एंड पी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के अनुसार फेसबुक कंपनी का विकास इसी गति से होता रहा, तो 2018 में इसके शेयर की कीमत और बढ़ेगी।

पद्मावत फिल्म को लेकर केवल सड़कों पर ही हिंसा का माहौल नहीं है, सोशल मीडिया पर भी यही हाल है। कई जगह सिनेमाघरों में तोड़फोड़ की वारदातें भी हुई। चक्काजाम और वाहनों में तोड़फोड़ का एक वर्ग ने खुलकर विरोध किया और एक वर्ग ऐसा है, जो इसे राजपूतों के स्वाभिमान से जोड़ रहा है। पद्मावत पर हिंसा करने वालों के पक्ष में कहा जा रहा है कि उन्होंने नारी स्वाभिमान की रक्षा करने वाली पद्मावती के गलत चित्रण का विरोध किया है। इस पर तो लोगों को आपत्ति है, लेकिन जो लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे, जैसे नारे लगा रहे थे, उनके खिलाफ लोगों के मन में कोई रोष नहीं है।

पिछले सप्ताह फेसबुक पर जिस लाइव सुपरमून वीडियो को 1 करोड़ 60 लाख बार देखा गया, वह असली वीडियो नहीं था, बल्कि प्रांक था। फेसबुक के लाखों यूजर उस वीडियो को लाइव समझकर देखते रहे। जो वीडियो दिखाया गया, वह वास्तव में 9 साल पुराने चित्रों को लेकर बनाया गया था। यूजर्स की शिकायत के बाद फेसबुक से उसे हटा दिया गया। फेसबुक लाइव पर सबसे ज्यादा देखा गया सुपरमून का यह वीडियो यूजर्स के साथ एक तरह का छल था। ई-बज के नाम से इसे पोस्ट किया गया था। बुधवार की देर रात उसे हटा दिया गया। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के वीडियो दिखाना फेसबुक के नियमों का उल्लंघन है, पर उन्होंने यह नहीं बताया कि वे क्या कार्रवाई करने जा रहे है।

अगर कभी आप डिप्रेशन में हो, तब भूलकर भी सोशल मीडिया पर न जाएं। विशेषकर फेसबुक पर। आमतौर पर बोर होते हुए लोग मोबाइल या लैपटॉप पर फेसबुक जैसी सोशल मीडिया वेबसाइट पर स्क्रोल करने लगते हैं। वहां लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं से उनका अवसाद बढ़ने लगता है और मनोरंजन के बजाय सोशल मीडिया उनके लिए परेशानी और दुख का कारण बन जाता है। हाल ही में हुए अध्ययन से पता चला है कि डिप्रेशन की स्थिति में सोशल मीडिया चिढ़चिढ़ापन बढ़ा देता है।

सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो ब्लॉग (व्लॉग) बनाने वाले लोगान पॉल फिर विवादों में हैं। टीवी शो लॉ एंड ऑर्डर और स्टीचर्स में भूमिका करने वाले योगान पॉल अपने आप में एक बड़े ब्रांड बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ इंटरनेट चैनलों से जो डील की है, वह विवादों में है। यू-ट्यूब पर उनका अपना ऑफिशियल चैनल है - योगान पॉल व्लॉग्स, जिसके करीब 45 लाख सब्सक्राइबर है।

मुंबई में अंधेरी स्थित एक बार में रचना शर्मा अपने दोस्तों के साथ थी। पास की टेबल पर कुछ लड़के बैठे थे, जो आपस में बात कर रहे थे, वह बातचीत किसी लड़की को लेकर थी। रचना ने सुना कि एक लड़का कह रहा था कि वह प्रिया को धोखा देने जा रहा है। उसका कहीं और अफेयर है और वह प्रिया के बजाय उस नई लड़की को पसंद करने लगा है।