You are here: #My Hashtag

मेनहट्टन, अमेरिका में एक जज ने फैसला दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ट्विटर पर अपने सरकारी हैंडल पर किसी को भी ब्लॉक नहीं कर सकते। अपने फैसला में जज ने लिखा है कि राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल पर किसी को ब्लॉक करना गैरसंवैधानिक होगा।

31 मई 2018 को सवाल-जवाब का लोकप्रिय ऑनलाइन मंच कुओरा (Quora) हिन्दी में आ गया। कंपनी ने कुओरा का हिन्दी संस्करण अप्रैल में पेश किया था, लेकिन उसे आधिकारिक रूप से 31 मई को लांच किया गया। यह कुओरा का बीटा संस्करण है। कुओरा के भारत के प्रमुख गौतम शेवकर्माणी ने कहा कि जल्द ही दूसरी भारतीय भाषाओं में भी कुओरा उपलब्ध होगा।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय जाकर भाषण क्या दे डाला, प्रणब मुखर्जी को ट्रोल करने वाले सक्रिय हो गए। इसी बात की आशंका प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने जताई थी। शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया था कि लोग भाषण भूल जाएंगे, लेकिन तस्वीरें जीवित रहेंगी।

फेसबुक की मिल्कियत वाले इंस्टाग्राम में अब नया बदलाव हो रहा है। अब तक इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और 60 सेकंड तक के वीडियो ही अपलोड होते थे। अब इंस्टाग्राम प्रमुख रूप से वीडियो चैनल की तरह ही बाजार में उतर रहा है। इंस्टाग्राम पर एक घंटे तक के वीडियो शेयर किए जा सकेंगे। इंस्टाग्राम के इस नए वीडियो हब का नाम है आईजी टीवी। इंस्टाग्राम की कोशिश है कि वहां वीडियो इस तरह दिखाए जाए कि मोबाइल यूजर्स के लिए वह पहली प्राथमिकता हो।

बीते सप्ताह सोशल मीडिया पर दो महाराज छाये रहे। इन्दौर में रहने वाले भय्यू महाराज ने गत मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके एक दिन पहले शनि भगवान से लोगों को कृपा दिलवाने वाले दाती मदन महाराज से शनि रूठ गए और उनके खिलाफ एक महिला ने एफआईआर दर्ज करवा दी। एफआईआर की धाराएं इतनी गंभीर थी कि दाती महाराज को भागे-भागे फिरना पड़ा। भय्यू महाराज की आत्महत्या भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही और लोगों ने उनके बारे में तरह-तरह की बातें शेयर की। कई लोगों ने भय्यू महाराज की आत्महत्या को धर्म की हानि बताया, तो कई ने लिखा कि भय्यू महाराज संत नहीं एक सामान्य पुरूष थे, जो अपनी पत्नी और बेटी के दबाव को सह नहीं सके।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के ट्विटर अकाउंट पर सबसे पहले एक उद्धरण लिखा हुआ है - ‘‘बीता हुआ समय और कहे हुए शब्द कभी वापस नहीं बुलाए जा सकते।’’ अब यही उद्धरण प्रणव पंड्या के लिए मुसीबत बन गया है। 27 जून को हरिद्वार स्थित गायत्री परिवार शांति कुंज में भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया था। कार्यक्रम के बाद किसी पत्रकार ने उनसे पूछ लिया कि क्या अगर राहुल गांधी यहां आने चाहेंगे, तब उनका भी ऐसा ही स्वागत होगा?